जापान में 90 साल में सबसे भीषण ज्वालामुखी विस्फोट, अब तक 48 लोगों की मौत
(International) शनिवार को दोपहर के समय फटा ज्वालामुखी माउंट ओंटेक जापान में 90 साल में सबसे भीषण ज्वालामुखीय आपदा है। रविवार तक 36 शव मिल चुके थे, लेकिन इनमें से कई ध्वस्त पहाड़ पर फंसे हैं क्योंकि आपातकालीन सहायताकर्मियों को जहरीली गैस और ज्वालामुखी के फिर से उठने के जोखिम के चलते राहत कार्य रोकना पड़ा है। अन्य मौतों का समाचार उन मीडिया खबरों के बाद आया है जिनमें कहा गया था कि 20 लोगों का कुछ पता नहीं है जहां अब भी भाप और गैस निकल रही है। करीब एक हजार सैनिक, पुलिस और दमकलकर्मी रविवार को खोजे गए 14 और शवों को नीचे लाने में सफल रहे हैं। प्रसारक एनएचके ने कहा कि राहतकर्मियों ने और शव देखे हैं जिन्हें वे अब तक लाने में सफल नहीं हुए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।