(JamwaRamgarh)
इस तरह उन्होंने संसद के भीतर महिलाओं के लिए बुर्के पर प्रतिबंध के आह्वान के समर्थन में अपने विचारों का संकेत दिया है। एबॉट ने कहा कि संसद सदन को सुरक्षित इमारत के रूप में माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा, यह पूरी तरह उचित है कि खास परिस्थितियों में लोगों को अपना चेहरा दिखाने की जरूरत होनी चाहिए। एक पोशाक के लिए एक नियम और दूसरी पोशाक के लिए दूसरा नियम नहीं होना चाहिए। एबॉट ने कहा, हर किसी के लिए समान नियम होने चाहिए और यदि नियमों की जरूरत है कि आप चेहरा दिखाएं तो आपको चेहरा दिखाना होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।