रक्षा सहयोग बढ़ाने श्रीलंका पहुंचे दो पाकिस्तानी नौसैनिक पोत
(Barmer, Barmer) मलेशिया में पोर्ट केलांग से अपनी चार दिन की सद्भावना यात्रा कर पीएनएस सैफ और पीएनएस एनएएसआर नौसेैनिक पोत देश वापसी कर रहे हैं। श्रीलंका की नौसेना ने बताया कि मिशन के कमांडर, कमोडोर जाहिद हयास और जहाज के कमांडिंग अधिकारियों ने नौसेना के कमांडर, वाइस एडमिरल जयंत परेरा के साथ शिष्टाचार बातचीत की। पाकिस्तानी उच्चायोग ने यहां इस कदम को ‘श्रीलंका और पाकिस्तान के रक्षा प्रतिष्ठान्नों के बीच एक मजबूत बहुपक्षीय सहयोग और वचनबद्धता’ के रूप में बताया। पीएनएस सैफ स्वोर्ड श्रेणी की और चीन में निर्मित एफ22पी फ्रिगेट है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।