(International)
यह घोषणा बुर्के पर प्रतिबंध लगाने की बहस के कुछ ही समय बाद की गई है। प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने कल कहा था कि मुस्लिम महिलाओं के पर्दा करने की प्रथा को वह उचित नहीं मानते हैं। उन्होंने इच्छा जताई थी कि ऑस्ट्रेलिया में इसे न पहना जाए। संसदीय सेवा विभाग :डिपार्टमेंट ऑफ पार्लियामेंटरी सर्विसेज: ने कहा कि बुर्के पर प्रतिबंध के बारे में फैसला सुरक्षा नीति की समीक्षा के दौरान किया गया। विभाग ने कहा, ‘चेहरे को ढंककर रखने वाले जो लोग प्रतिनिधि सभा या सीनेट चैंबर्स को देखना चाहते हैं, वे कांच के बंद गलियारों में बैठेंगे।’ विभाग ने कहा, ‘इससे चेहरा ढंककर रहने वाले लोग अपनी पहचान का खुलासा किए बिना चैंबर के गलियारों में दाखिल होना जारी रख सकते हैं।’ मीडिया में आई खबरों में कहा गया कि संसद भवन के प्रवेश पास जारी करने की नीति की भी समीक्षा की जा रही है। संसद के स्पीकर ब्रोनेन बिशप और सीनेट के अध्यक्ष स्टीफन पैरी ने लिबरल सीनेटर कोरी बर्नार्डी के अनुरोध के बाद इन नए नियमों को मंजूरी दी। उन्होंने अनुरोध किया था कि संसद की इमारत में धार्मिक आधार पर सिर पर कपड़ा पहनने पर प्रतिबंध लगाया जाए। बर्नार्डी का मानना है कि बुर्का गैर-ऑस्ट्रेलियाई है और उत्पीड़न का प्रतीक है लेकिन वे सुरक्षा के लिहाज से इसे संसद में प्रतिबंधित करना चाहते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।