भारत दौरे पर आएंगी आस्ट्रेलिया में महिला मामलों की राजदूत
(International) इस दौरान वह शिक्षा तक लड़कियों की पहुंच को बेहतर बनाने के लिए चलायी जा रही परियोजनाओं को आर्थिक मदद की घोषणा करेंगी तथा मानव तस्करी से प्रभावित महिलाओं एवं बच्चों को सहयोग देंगी।
अपनी आगामी यात्रा की घोषणा करते हुए नताशा स्टाट देसपोजा ने कहा, ‘मैं शिक्षा तक लड़कियों की पहुंच को बेहतर बनाने की परियोजनाओं के लिए नयी आर्थिक मदद की घोषणा करूंगी और मानव तस्करी से प्रभावित महिलाओं एवं बच्चों को सहयोग दूंगी।’ देशपोजा ने आस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री जूली बिशप और महिलाओं के मामले में प्रधानमंत्री की मदद करने वाली माइकेलिया कैश के साथ अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस से पहले महिलाओं एवं लड़कियों के विरूद्ध हिंसा समाप्त करने के आह्वान को अपने समर्थन को दोहराया। नेताओं ने प्लान इंटरनेशनल के नेतृत्व वाले एक शिष्टमंडल से बातचीत की। विदेश मंत्री ने अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान में हिंसा से प्रभावित महिलाओं एवं उनके बच्चों की मदद के लिए एक करोड़ 24 लाख अमेरिकी डालर की अतिरिक्त मदद की भी घोषणा की थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।