चीनी विदेश मंत्री के साथ राइस की बैठक में ओबामा भी शामिल
(International) यांग दरअसल ओबामा की 10 से 12 नवंबर तक होने जा रही चीन यात्रा की तैयारियों के बारे में चर्चा करने के लिए अमेरिका में हैं। व्हाइट हाउस ने कहा कि इस बैठक के दौरान ओबामा ने जलवायु परिवर्तन, इबोला महामारी और आतंकियों विशेषकर आईएस की ओर से मौजूद खतरे से निपटने की साझा चुनौतियों पर सहयोग मजबूत करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। ओबामा ने पुष्टि की कि वह अपनी चीन यात्रा का इंतजार कर रहे हैं। व्हाइट हाउस ने कहा, ‘राष्ट्रपति ओबामा और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार राइस ने यह भी कहा कि अमेरिका हॉंगकॉंग में चल रहे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि हॉंगकॉंग प्रशासन एवं प्रदर्शनकारियों के बीच के मतभेदों का शांतिपूर्वक समाधान निकाला जाएगा।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।