(International)
माउंट ओंटेक में बीते 27 सितंबर को विस्फोट हुआ था, नागानो के अधिकारियों ने संवाददाताओं को बताया कि शनिवार को इस क्षेत्र की तलाशी में पहाड़ों की ढलाई पर चार और लोगों के शव पाए गए, हालांकि यह सुनिश्चित नहीं किया जा सका है कि ये चार शव उन 16 पर्वतारोहियों में शामिल लोगों के हैं, जो ज्वालामुखी विस्फोट के बाद से लापता हैं, ओंटेक, जापान का दूसरा सबसे बड़ा ज्वालामुखी है, जो नागोया शहर से 60 मील की दूरी पर स्थित है, इसकी ऊंचाई 3,067 मीटर है, बीते शनिवार को ओंटेक में विस्फोट शुरू हुआ था.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।