(International)
सीआईए के पूर्व निदेशक और पूर्व रक्षा मंत्री मंत्री लियोन पेनेटा ने बताया कि दुनिया के सबसे वांछित आतंकी ओसामा को गोली मारे जाने के बाद तयशुदा तरीके से उसके शव को समुंदर में दफनाने के लिए विमानवाहक पोत यूएसएस कार्ल विंसल तक ले जाया गया। पेनेटा ने आज किताबों की दुकान में पहुंची अपनी नवीनतम पुस्तक, ‘वर्दी फाइट्स ( ए मेमोइर ऑफ लीडरशिप इन वार एंड पीस) में लिखा है, ‘बिन लादेन के शव को मुस्लिम रस्मों के मुताबिक दफनाने की तैयारी की गयी। शव को सफेद चादर से ढका गया, अरबी में अंतिम प्रार्थना हुयी और फिर काले रंग के भारी बक्से में रखा गया।’ उन्होंने लिखा है, ‘इसके साथ ही तीन सौ पाउंड की लोहे की जंजीरों को उसके भीतर डाला गया जिससे सुनिश्चित हो सके कि शव डूब जाए।’ जगह का उल्लेख किये बिना पेनेटा ने लिखा है, ‘बैग में रखे शव को जहाज पर एक सफेद मेज रखा गया। इसके बाद शव को समुद्र में छोड़ दिया गया। यह बहुत भारी था। मेज भी गिर गयी। जैसे ही शव डूबा मेज सतह पर आ गयी।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।