नियंत्रण रेखा पर स्थिति को लेकर पाकिस्तान पहुंचा संयुक्त राष्ट्र
(International) यहां पाकिस्तानी उच्चायोग में प्रेस सलाहकार के अनुसार पाकिस्तान ने भारत में और पाकिस्तान के इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह (यूएनएमओजीआईपी) कार्यालय में नियंत्रण रेखा पर स्थिति को लेकर विरोध दर्ज कराया है । भारत ने हमेशा कहा है कि यूएनएमओजीआईपी अपनी ‘प्रासंगिकता खो चुका है’ और उसके पास ‘निभाने के लिए कोई भूमिका नहीं है।’ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्ताव के तहत और जुलाई 1949 में हुए कराची समझौते के तहत यूएनएमओजीआईपी की स्थापना संघषर्विराम रेखा की निगरानी करने के लिए की गई थी।पाकिस्तान के विदेश विभाग ने कल एक बयान में कहा था, ‘सरकार ने कूटनीतिक चैनलों के जरिए भारत सरकार के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है और संघर्षविराम के लगातार उल्लंघन से इसके बलों को रोकने का आह्वान किया है।’ उसने दावा किया था कि भारतीय सैनिकों की गोलीबारी में पाकिस्तान के चार नागरिक मारे गए हैं और तीन अन्य घायल हुए हैं। भारतीय अधिकारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा से लगते भारतीय क्षेत्रों में पाकिस्तान की ओर से की गई भारी गोलाबारी में भारत की तरफ पांच ग्रामीण मारे गए हैं और 34 अन्य घायल हुए हैं। भारत ने इसकी कड़ी आलोचना की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।