अमेरिका को चीन से मिल रही है कड़ी सैन्य चुनौती: बॉबी जिंदल
(International) सन् 2016 में राष्ट्रपति पद के लिये रिपाब्लिकन पार्टी के प्रबल दावेदार समझे जा रहे जिंदल ने रक्षा पर एक प्रमुख नीतिगत दस्तावेज में यह बात कही है जिसे उन्होंने पूर्व अमेरिकी सीनेटर जिम टेलेंट के साथ तैयार किया है।
दस्तावेज में कहा गया है, परम्परागत सैन्य ताकत के संदर्भ में अमेरिका चीन से सबसे बडी चुनौती का सामना कर रहा है। पिछले तकरीबन 20 साल में चीन बडे पैमाने पर सैन्य ताकत बढाने में लगा है। उन्होंने कल अपना दृष्टिकोण दस्तावेज पेश करते हुए कहा कि इससे अमेरिकी सेना को राष्ट्रपति बराक ओबामा की नीति से हुए नुकसान की भरपाई हो सकेगी। जिंदल ने कहा, चीनी शासन, राष्ट्रवादी, राजनीतिक एवं आर्थिक कारण से प्रभाव का दायरा बढ़ाना चाहता है। पूर्व एवं दक्षिण चीन सागर में एक तरह आधिपत्य, और अपने मकसद के लिए बल प्रयोग का विकल्प इस्तेमाल करना चाहता है। किसी अमेरिकी राज्य के पहले भारतीय अमेरिकी गवर्नर जिंदल ने कहा, इस कारण वे क्षेत्र से अमेरिकी बलों को बाहर करने के लिए एक मकसद लेकर लगातार अपनी क्षमता विकसित कर रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।