(International)
पिछले 24 घंटे में इलाके में हुई यह ऐसी तीसरी घटना है। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि पहले हमले में ड्रोन ने आज तड़के एक घर और एक कार को निशाना बनाया। एक अखबार ने अपनी खबर में सूत्रों के हवाले से कहा, ‘उत्तर वजीरिस्तान के दत्ता खेल इलाके में पाक-अफगान सीमा के पास हुए ड्रोन हमले में कम से कम 8 लोग मारे गए।’ दूसरे ड्रोन हमले में छह लोगों की मौत हो गयी जबकि 11 अन्य घायल हो गए। तालिबान और अलकायदा से जुड़े आतंकवादी लंबे समय से अपने पनाहगाह के तौर पर इस क्षेत्र का इस्तेमाल करते रहे हैं। पाकिस्तान के कबाइली इलाके में अमेरिकी ड्रोन हमलों का लोग विरोध करते आए हैं। पाकिस्तानी अधिकारियों ने सार्वजनिक तौर पर इन हमलों की निंदा करते हुए इसे संप्रभुता का उल्लंघन बताया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।