(International)
बिलावाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा, 'एलओसी पर लगातार हो रहे हमलों से लगता है कि भारत ने इजरायल मॉडल अपना लिया है। मोदी को यह समझ लेना चाहिए कि हम गुजरात के पीड़ितों की तरह नहीं हैं। हम भारतीय सेना को जवाब दे सकते हैं।' दरअसल बिलावल के इस ट्वीट में इजराइल की स्पेलिंग गलत थी। इसके बाद से ही ट्विटर पर एक बार फिर लोगों ने बिलावल भुट्टो का मजाक बनाना शुरू कर दिया है। ट्विटर पर सुबह से #YoBilawalSoDumb ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले भी बिलावल ने कश्मीर को भारत से छीनने की बात कही थी, जिसके बाद भी सोशल मीडिया में लोगों ने बिलावल का जमकर मजाक उड़ाया गया था। बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा था कि वह भारत से पूरा कश्मीर लेकर रहेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।