ऑस्ट्रेलिया ने इराक में पहली बार किए हवाई हमले
(International) मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि पश्चिम एशिया में कार्यरत ‘ऑस्ट्रेलियन एयर टास्क ग्रुप’ ने इराक में अपने पहले लक्ष्य को निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि एफए-18एफ सुपर हॉर्नेट से दो बम आईएसआईएल के एक ठिकाने पर गिराये गये। सभी विमानों ने लक्षित इलाकों में प्रवेश किया और सुरक्षित लौट आए। आस्ट्रेलिया उस अंतरराष्ट्रीय गठबंधन का हिस्सा है जो इस्लामिक स्टेट गुट के खिलाफ हवाई अभियान चला रहा है। अमेरिका, अगस्त में पहली बार आईएस पर हवाई हमले के बाद से यह गठबंधन बना रहा है। कैनबरा ने संयुक्त अरब अमीरात में आठ एफए-18 लड़ाकू विमान, एक ई-7ए वेडगेटेल एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल एयरक्रॉफ्ट और एक केसी-30 मल्टी रोल टैंकर एंड ट्रांसपोर्ट एयरक्रॉफ्ट तैनात किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।