फ्रांस के ज्यां तिरोल को मिला अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार
(International) रॉयल स्विडिश अकादमी ऑफ साइंस ने ‘कुछ शक्तिशाली कंपनियों के साथ उद्योगों को कैसे समझें एवं नियमन करें’ विषय की व्याख्या के लिए तिरोल को इस सम्मान के लिए चुना। 61 वर्षीय तिरोल फ्रांस में ताउलोज स्कूल आफ इकोनामिक्स में काम करते हैं। अकादमी ने कहा, मध्य 1980 से और इसके बाद ज्यां तिरोल ने ऐसी बाजार विफलता पर शोध में नई जान फूंकी। अकादमी ने कहा कि सरकार को विलय या उत्पादक संघों के साथ कैसे निपटना चाहिए और कैसे उन्हें एकाधिकार का नियमन करना चाहिए। ऐसे विषयों पर तिरोल के कार्यो का गहरा प्रभाव पड़ा। अकादमी ने कहा, कई लेखों और पुस्तकों में ज्यां तिरोल ने ऐसी नीतियां तैयार करने की सामान्य रूपरेखा प्रस्तुत की और दूरसंचार से बैंकिंग क्षेत्र में कई उद्योगों पर इसे लागू किया। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा के साथ 2014 नोबेल पुरस्कारों की घोषणा पूरी हो गई है। पिछले सप्ताह नोबेल जजों के पैनल ने चिकित्सा, भौतिकी, रसायन, साहित्य और शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की थी। यह पुरस्कार 10 दिसंबर को अलफ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर प्रदान किया जायेगा। उनका निधन 1896 में हुआ था। पिछले वर्ष अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार तीन अमेरिकियों को प्रदान किया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।