ब्रिटिश पुलिस ने आईएस का फंड जब्त किया
(International) यह जानकारी सोमवार को आतंकवाद-निरोधी विभाग के अधिकारियों ने दी। ज्यादातर धनराशि मैनचेस्टर हवाई अड्डे से तुर्की जाने वाले यात्रियों के पास से जब्त की गई, जिनके बारे में आशंका थी कि वे सीरिया और इराक में आतंकवादी गुट के लड़ाकों को धनराशि पहुंचाने जा रहे थे। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस (जीएमपी) के मुख्य खुफिया अधीक्षक टोनी मोल ने बताया कि लड़ाई के लिए आतंकवादियों को धन की जरूरत है। सीरिया और तुर्की की सीमा पर ऐसी कई दुकानें हैं, जहां से आप बंदूकें, जूते, राशन खरीद सकते हैं। यदि आप लड़ाकुओं के साथ शामिल होने जा रहे हैं तो आपको पैसे और उपकरणों की जररूरत होती है। नॉर्थ वेस्ट काउंटर टेरेरिजम यूनिट (एनडब्ल्यूसीटीयू) के प्रमुख मोल ने बताया, हमने लोगों के पास से धनराशि जब्त कर ली और उन्हें न सिर्फ हथियार खरीदने और आतंकवादी संगठनों को मदद पहुंचाने से रोका, जो यूनाइटेड किंगडम (यूके) और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए खतरा हैं, बल्कि उनकी मंशा को नाकाम भी किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।