सिंगापुर में महिला से छेड़छाड़ करने के जुर्म में भारतीय को जेल
(International) 27 वर्षीय कंडासामी कृष्णन एक बिजली कंपनी में काम करता है, उसने यह आरोप स्वीकार किया कि इस साल सात मार्च को उसने सेरनगून स्टेशन पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। स्ट्रेटस टाइम्स के मुताबिक, सहायक लोक अभियोजक असरन समद ने कहा कि उस दिन सुबह 7 बजकर करीब 45 मिनट पर पीड़िता और कंडासामी अपर सेरनगून रोड पर स्थित स्टेशन पर साथ उतरे थे। जब महिला उपर जाने के लिए लिफ्ट लेने के लिए बढ़ रही थी तो कंडासामी ने उसका पीछा किया और जब लिफ्ट का दरवाजा बंद होने वाला था तो वह भी महिला के साथ लिफ्ट में आ गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।