चीन में हर साल 32.6 अरब डॉलर का खाना बर्बाद होता है
(International) इसके अलावा हर साल 35 अरब किलो अनाज भंडारण और परिवहन के दौरान इधर उधर कर दिया जाता है। चीन के अनाज विभाग प्रशासन के उप निदेशक व जिदान ने बताया कि जल और कृषि संसाधनों पर अत्यधिक भोजन की खपत के प्रभाव को महसूस किया जा रहा है। चीन में खाने की मेजों से हर साल करीब 200 अरब युआन का छोड़ा हुआ खाना हटाया जाता है। उन्होंने बताया कि बर्बाद किये गये खाने से 20 करोड़ से अधिक व्यक्तियों का पेट भरा जा सकता है। जिदान कल यहां एक सप्ताह के शैक्षणिक कार्यक्रम में बोल रहे थे। यह समारोह भोजन बचाने के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का हिस्सा था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।