(International)
एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक इसके लिए कंपनियां इन महिला कर्मचारियों को अपने अंडाणु फ्रीज करवाने के लिए भारी-भरकम रकम दे रही हैं, ताकि वह वक्त बीत जाने के बाद भी मां बन सके। ये कंपनियां इसके लिए महिला कर्मचारियों को तकरीबन 12 लाख रुपए दे रही हैं। दरअसल कंपनी चाहती है कि उनके ऑफिस में काम कर रही महिलाएं कुछ साल के लिए मां बनने की ख्वाहिश टाल दें और उसके लिए उन्हें भारी-भरकम रकम का भुगतान किया जा रहा है। यह रकम महिला कर्मियों को एग-फ्रीजिंग के लिए दी जा रही है। कंपनियों का मानना है कि ऐसा करने से महिलाएं अपने करियर पर ज्यादा फोकस कर पाएंगी और समय बीतने के बाद भी उन्हें मां बनने में कोई परेशानी नहीं आएगी। एनबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक ने इसके लिए महिला कर्मचारियों को भुगतान करना शुरू भी कर दिया है, जबकि एप्पल 2015 से इसके लिए भुगतान शुरू करेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।