पाकिस्तान में आत्मघाती बम हमले में पांच लोगों की मौत
(International) सुदूर तिराह घाटी के पीर मेला इलाके में आत्मघाती बम हमलावर ने जलाखेल जनजाति की शांति समिति के सदस्यों को निशाना बनाया। एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि अमन समिति की बैठक में एक आत्मघाती बम हमलावर के खुद को विस्फोट से उड़ा लेने से कम से कम चार जनजाति के लोग मारे गए और सात अन्य घायल हुए हैं। बचाव टीमों ने घायलों को समीप के मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया जबकि सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। वैसे इस इलाके में मंगलबाघ का लश्कर-ए-इस्लाम सक्रिय है जिसका संबंध तालिबान से है। सुरक्षाबलों ने हाल के महीनों में तिराह इलाकों में हवाई हमले किए हैं लेकिन आतंकवादी अब भी इस पहाड़ी क्षेत्र में सक्रिय हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।