पाकिस्तान को कश्मीर में ‘संघर्ष कर रहे’ लोगों को ‘उकसाने’ की जरूरत : मुशर्रफ
(International) राजद्रोह के मामले में जमानत पर चल रहे इकहत्तर वर्षीय सेवानिवृत जनरल ने एक टीवी चैनल से कहा, ‘(पाकिस्तानी) सेना के अलावा हमारे पास (कश्मीर में) स्रोत है, कश्मीर में लोग भारत के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। हमें बस उन्हें उकसाने की जरूरत है। ’ वर्ष 1999 में कारगिल लड़ाई के शीघ्र बाद सत्ता हथियाने वाले मुशर्रफ ने कहा कि सेना (भारत के साथ) लड़ाई के लिए तैयार है और पाकिस्तान में लाखों लोग कश्मीर के लिए सामने आकर लड़ना चाहते हैं। भारत को इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि पाकिस्तान पलटवार नहीं करेगा। उन्होंने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाल की गोलीबारी पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘कश्मीर में, हम सामने से और पीछे से (भारतीय) सेना के साथ लड़ाई कर सकते हैं... हम मुसलमान हैं। हमें जब थप्पड़ मारा जाएगा तब हम अपना दूसरा गाल नहीं आगे बढ़ा देंगे। हम ‘जैसे को तैसा’ के रूप में जवाब देंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।