(International)
ओबामा ने न्यूयॉर्क की अपनी यात्रा रद्द कर दी, क्योंकि मीडिया रिपोर्टों में यह बात सामने आई कि इबोला पीड़ित के इलाज के बाद एक और स्वास्थ्यकर्मी वायरस की चपेट में आ गया है। राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े अपने शीर्ष अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में देश भर के अस्पतालों और क्लीनिकों में इस वायरस से निपटने के लिए और आक्रामक तरीके से निगरानी तथा देखरेख करने पर चर्चा की गई। बैठक में उपराष्ट्रपति जो बाइडेन, रक्षा मंत्री चक हेगल, स्वास्थ्य और मानव सेवा मंत्री सिल्विया बरवेल और आतंरिक सुरक्षा मंत्री जेह जॉनसन सहित कई अन्य मौजूद थे। यह रेखांकित करते हुए कि प्रशासन इस बीमारी को बहुत गंभीरता से ले रहा है, ओबामा ने ऐलान किया कि अमेरिका में अगली बार से अगर कोई इबोला से पीड़ित पाया जाता है तो ‘सेंटर फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल एंड प्रोटेक्शन’ ‘एसडब्ल्यूएटी टीम’ तैनात करेगी। उन्होंने कहा कि हमें सीडीसी से जितनी जल्दी संभव हो सके उतनी जल्दी तेजी से प्रतिक्रिया करने वाली एक टीम चाहिए और यह वास्तव में ‘एसडब्ल्यूएटी टीम’ है। ओबामा ने कहा कि अमेरिका डलास में पहले मरीज को लाए जाने के बाद से ही हर कदम की समीक्षा कर रहा है ताकि यह समझा जा सके कि समस्या कहां से शुरू हो सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।