हांगकांग पुलिस ने प्रदर्शन जोन में प्रवेश किया
(International) मोंगकोक जिले में हेलमेट पहने और लाठियां लिए पुलिस कर्मी प्रदर्शन स्थल पर लगाए गए तंबू और छतरियों को हटाने के लिए तड़के ही पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि वह प्रदर्शनकारियों को जबरन हटाने की कोशिश नहीं कर रही है। हालांकि यह मुख्य प्रदर्शनस्थल नहीं है। पुलिस ने करीब 30 प्रदर्शनकारियों को घेर लिया, लेकिन उन्होंने विरोध नहीं किया। अधिकारी लाउड स्पीकरों का इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों को वहां से जाने के लिए कह रहे हैं और दोनों पक्षों के बीच किसी तरह का कोई संघर्ष नहीं हुआ। हॉंगकॉंग के नेता का चुनाव करने को लेकर प्रदर्शनकारियों और प्राधिकारियों के बीच चल रहा तनाव 26 सिंतबर से प्रदर्शन के तौर पर सड़कों पर आ गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।