बगदाद में कई हमलों में कम से कम 50 लोगों की मौत
(International) बगदाद के शिया बहुल इलाकों को निशाना बनाकर शुक्रवार को आतंकियों की ओर से किए गए विभिन्न हमलों में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सबसे घातक हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली है। सबसे बड़ा हमला उत्तरी दोलाई के व्यावसायिक इलाके में हुआ। यहां दो कार बमों में एक के बाद विस्फोट हुआ जिसमें 14 लोगों की मौत हो गयी और 34 लोग घायल हो गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।