(International)
सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल जॉन किर्बी ने कल संवाददाताओं को बताया कि हम नहीं मानते कि बगदाद को फौरी तौर पर कोई खतरा है। हालांकि उन्होंने माना कि बगदाद में कई कार बम विस्फोट हुए हैं जिसमें से एक की जिम्मेदारी आईएस समूह ने भी ली है लेकिन फिर भी राजधानी बगदाद पर तत्काल कोई खतरा आसन्न नहीं है।किर्बी ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है कि बगदाद में पिछले कुछ हफ्तों या महीनों में आईईडी विस्फोट हुए हों। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि बगदाद को घेर लिया गया या उस पर कब्जा कर लिया गया हो। उन्होंने कहा कि बगदाद के बाहर आईएसआईएल के लड़ाकों की ज्यादा मौजूदगी नहीं है। उन्होंने कहा कि इराकी सुरक्षा बल लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं और बगदाद की रक्षा करने में सक्षम हैं
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।