भारतीय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपने विदेश दौरे के दौरान भारत में एफडीआई के नारे बुलंद किये हैं. उन्होंने कहा कि नयी सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों के मद्देनजर भारत 2014-16 के लिए दौरान प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की दृष्टि से चैथा सबसे आकर्षक बाजार है। राष्ट्रपति फिनप्रो में कारोबारी बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा, भारत दुनिया की सबसे बडी वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रुप में उभरी है और हमारी अर्थव्यवस्था के लचीलेपन का सबूत यह है कि वैश्विक वित्तीय संकट का असर अन्य देशों की तुलना में भारत में बहुत-बहुत कम रहा. मुखर्जी ने कहा कि अब ऐसे सकारात्मक संकेत सामने आ रहे हैं जिनके अनुसार वृद्धि में सुधार होने वाला है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।