कश्मीर मुद्दे पर न रूके भारत-पाक शांति प्रक्रिया: बिलावल
(International) कश्मीर पर अपनी हालिया टिप्पणी के संदर्भ में 26 वर्षीय बिलावल ने कहा कि कश्मीर पर उनकी टिप्पणियों को लेकर भारत के लोग उन्हें गलत नहीं समझें। बिलावल ने अपनी पहली रैली में कहा, कृपया हमारे (पीपीपी) के रूख को गलत न समझें। जब मैं कश्मीर के बारे में बात करता हूं तो इसका मतलब यह नहीं है कि हम यह चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच शांति प्रक्रिया कश्मीर मुद्दे की वजह से रूक जाए। पाकिस्तान के भविष्य के प्रधानमंत्री के रूप में पेश किए जा रहे बिलावल ने कहा, लेकिन निश्चित तौर पर भुट्टोवाद के तहत ही मुद्दे का समाधान कश्मीरी लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप होगा। बिलावल की यह टिप्पणी उनके इस बयान के कुछ दिन बाद आई है कि पाकिस्तान पूरे कश्मीर को हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर पर उनकी हालिया टिप्पणी पर भारत में तीखी प्रतिक्रिया हुई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।