(International)
इस बीच, लंदन स्थित संस्था सीरियन ऑबजर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स का कहना है कि कोबाने को तुर्की से काटने के प्रयास के तहत शहर के उत्तर में सीमा के पास दो आत्मघाती कार बमों में विस्फोट किए गए हैं। संस्था ने इसमें मरने वालों की संख्या नहीं बतायी है। इस्लामिक स्टेट समूह के जिहादियों ने जाराब्लोस से कोबाने के पश्चिम में सहायता कुमुक भेजी है। हालांकि आज का दिन अन्य दिनों के मुकाबले काफी शांत था लेकिन शात होते-होते शहर के मध्य में गोलाबारी शुरू हो गयी। अंकारा ने सड़क के रास्ते सीरियन कुर्दों को हथियारों की आपूर्ति करने से मना कर दिया है और इसी वजह से अमेरिका ने हथियार विमान से गिराए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।