ब्रिटेन में तूफान 'गोंजालो' का कहर, कई उड़ानें रद्द
(International) हीथ्रो हवाई अड्डा प्रशासन ने बताया कि 10 फीसदी उड़ानें रद्द कर दी गयीं जिनमें लंदन आने जाने वाले 20 बड़े विमान हैं। हालांकि एयर इंडिया और जेट एयरवेज जैसे भारतीय विमान कंपनियों ने कोई बाधा नहीं होने की रिपोर्ट की है और कहा कि विमानों का संचालन समय से हो रहा है। चक्रवात गोंजालो का अवेशष आज फिर ब्रिटेन पहुंचा जिससे उत्तर वेल्स में 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली। इस सप्ताह इस चक्रवात ने बरमुडा में भयंकर तबाही मचायी है। उधर, कुछ ट्रेनों में मामूली देरी होने के सिवा ट्रेन सेवा में कोई बड़ी बाधा नहीं आयी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।