पाकिस्तान में 30 आतंकवादी मारे गए
(International) पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने उत्तरी वजीरिस्तान कबायली इलाके में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाकर बमबारी की जिसमें कम से कम 30 चरमपंथी मारे गए, अधिकारियों ने बताया कि ताजा हमला दत्ता खेल क्षेत्र में हुआ जहां तालिबान अब भी अपना वर्चस्व बनाए हुए हैं, एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों में तालिबान का शीर्ष कमांडर दाउद मट्टा भी शामिल है, अधिकारी ने कहा कि हमले में आतंकवादियों के कम से कम चार ठिकाने तबाह कर दिए गए


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।