आतंकी संगठन ISIS में शामिल होने गई तीन किशोरियां जर्मनी में पकड़ी गईं
(International) इन तीनों किशोरियों में से दो सोमालियाई मूल की बहनें हैं। तीसरी किशोरी उनकी मित्र है और उसका परिवार सूडानी है। इन तीनों को शुक्रवार को फ्रैंकफर्ट में उनका विमान उतरने के बाद पकड़ा गया। एफबीआई की प्रवक्ता सू पायने ने कल बताया ‘लड़कियों की उम्र 15 साल, 16 साल और 17 साल है। इन तीनों को एफबीआई एजेंटो ने फ्रैंकफर्ट हवाईअड्डे पर रोका। तीनों को वापस अमेरिका लाया गया और डेनवर में उनके परिवारों के सुपुर्द कर दिया गया।’ पायने ने कहा कि एजेंसी स्थिति से अवगत है और उसने तीनों किशोरियों को वापस लाने में मदद की। तीनों किशोरियों को लेकर संदेह तब हुआ जब सोमालियाई मूल की दोनों बहनों के पिता ने कहा कि उसकी बेटियां 2,000 डॉलर और अपने पासपोर्ट साथ ले गई हैं। लड़कियों के अभिभावकों ने कहा कि उन्हें उनकी बेटियों की यात्रा की योजना की कोई भनक नहीं थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।