(International)
पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल के अनुसार, इस्लामाबाद में धरना पर बैठे अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कादरी ने कहा कि अपना सामान बांध लें और घर लौट जाएं, सरकार के खिलाफ नए सिरे से प्रदर्शन 25 दिसंबर से किए जाएंगे, उन्होंने देश के अन्य बड़े शहरों में भी धरना-प्रदर्शन करने की बात कही, चुनाव में धांधली को लेकर नवाज के इस्तीफे की मांग कर रहे कादरी व उनके समर्थकों का इस्लामाबाद में धरना करीब दो माह तक चला, सरकार के खिलाफ कादरी के साथ ही क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी का प्रदर्शन भी 14 अगस्त से ही शुरू हुआ था, हालांकि वह अपना प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं, उनका कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, वह अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।