कनाडा की संसद और वार मेमोरियल पर हमला, सुरक्षाकर्मी सहित 2 की मौत
(International) राजधानी ओटावा स्थित ‘पार्लियामेंट हिल’ पर उस वक्त हमला हुआ जब रायफल लिए एक व्यक्ति ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के निकट खड़े एक सैनिक को गोली मार दी। इसके बाद उसने एक कार को अपने कब्जे में लिया और उसे चलाते हुए इमारत के सेंट्रल ब्लॉक के प्रवेशद्वार में घुसने लगा। सुरक्षा बलों ने उसे रोका और संसद की इमारत को चारो तरफ से अपने घेरे में ले लिया। ओटावा पुलिस और रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस का कहना है, ‘गोलीबारी में घायल की मौत हो गई है। वह कनाडाई सुरक्षा बल सदस्य था। हमारी संवेदना और प्रार्थना उसके प्रियजन के साथ है।’ उन्होंने कहा, ‘एक संदिग्ध के मारे जाने की भी पुष्टि हुई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।