कनाडा में हुए हमले ने हम सभी को हिला कर रख दिया है : ओबामा
(International) ओबामा ने अपने ओवल आफिस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ इसने हम सभी को हिला कर रख दिया है लेकिन इस कठिन घड़ी में यह सुनिश्चित करने के लिए कि हम कनाडा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं, जो भी संभव होगा , करेंगे .’’ राष्ट्रपति ने 20 अक्तूबर को क्यूबेक और 22 अक्तूबर को ओटावा में हुए हमलों के मद्देनजर कनाडा के प्रति अमेरिकी जनता की एकजुटता जाहिर करने के लिए प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर से भी बात की, हमलों की निंदा करते हुए ओबामा ने दोनों देशों के बीच घनिष्ठ मित्रता तथा गठबंधन की मजबूती को रेखांकित किया और इन हमलों पर जवाबी कार्रवाई के लिए कनाडा को जरूरी सहायता की पेशकश की, ओबामा ने कहा, ‘‘ वहां स्थिति त्रासद है, दो दिन पहले, एक हमले में एक कनाडाई सैनिक मारा गया, अब हमें पता चला है कि आज एक और युवक मारा गया, मैं अमेरिकी लोगों की ओर से संबंधित परिवार और पूरी कनाडाई जनता के प्रति संवेदना जाहिर करता हूं .’’ ओबामा ने कहा, ‘‘ अभी हमें पूरी सूचना नहीं मिली है कि यह किसी व्यापक नेटवर्क का हिस्सा था या किसी योजना का... या फिर ये किसी निजीगत स्तर पर किया गया या कुछ लोगों ने मिलकर किया. लेकिन यह बताता है कि इस प्रकार की मूखर्तापूर्ण हिंसा या आतंकवाद के प्रति हमें कितना सतर्क रहने की जरूरत है.’’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।