'दुनिया का सबसे धनी आतंकी समूह बन गया इस्लामिक स्टेट'
(International) आतंकवाद और वित्तीय खुफिया मामलों के उप वित्त मंत्री डेविड कोहेन ने कहा कि इराक और सीरिया में अपने कब्जाए गए क्षेत्र से सिर्फ कच्चा तेल बेचकर यह समूह रोजाना 10 लाख अमेरिकी डॉलर की कमाई कर रहा है। आईएसआईएल के नाम से भी पहचाने जाने वाले इस समूह ने अन्य आतंकी समूहों की तुलना में बहुत तेजी से धन कमाया है। यह अमेरिका और उसके सहयोगियों को चुनौती दे रहा है जो पूंजी प्रवाह पर रोक लगाने पर काम रहे हैं। कोहेन ने कहा कि हमारे पास ऐसा कोई जादुई हल नहीं है जिससे हम रातों-रात आईएसआईएल का खजाना खाली कर दें।’ यह एक लंबी लड़ाई होगी और अभी हम शुरूआती चरण में हैं। वह आईएस के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व करने वाली ओबामा प्रशासन की अधिकारियों की टीम में हैं और इसके लिए खाड़ी देशों सहित अन्य देशों से गठबंधन चाहते हैं। कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशल पीस के उपाध्यक्ष मरवन मुआशेर ने कहा कि आईएस को अब दुनिया का सबसे धनी और आर्थिक रूप से परिष्कृत आतंकी संगठन समझा जाता है। अलकायदा की तरह आईएस अपने अधिकतर फंड के लिए धनवान लोगों या विभिन्न देशों से (खासकर खाड़ी देशों से) मिलने वाले धन पर निर्भर नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।