डिल्‍मा रॉसेफ दोबारा ब्राजील की राष्ट्रपति निर्वाचित
(International) अभी 99 फीसदी मतों की गिनती हुई है और डील्मा को 51.5 प्रतिशत मत मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी एसिओ नेवेस को 48.5 फीसदी वोट हासिल हुए हैं। रॉसेफ की जीत से वर्कर्स पार्टी के शासन की अवधि और बढ़ गई है। वर्ष 2003 से राष्ट्रपति पद पर वर्कर्स पार्टी का वर्चस्व रहा है। इस अवधि के दौरान, उन्होंने सामाजिक कार्यक्रम लागू किए जिससे लाखों ब्राजील वासियों के जीवन स्तर में सुधार में मदद मिली। इस बीच, एक खबर में बताया गया है कि चुनाव जीतने के बाद डील्मा ने राष्ट्रीय एकता का आह्वान किया है। चार साल का एक और कार्यकाल हासिल करने के बाद उन्होंने अपने विजय संबोधन में समर्थकों से कहा कि मैं देश के भविष्य के लिए ब्राजील वासियों से एकजुट होने का आह्वान करती हूं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।