ऑस्ट्रेलियाई किशोर इस्लामिक स्टेट के दूसरे वीडियो में भी दिखा
(International) आस्ट्रेलियाई मीडिया की खबर के मुताबिक, यू ट्यूब पर डाले गए नवीनतम वीडियो में अब्दुल्ला अल्मीर अरबी पोशाक पहने हुए है और उसके हाथ में एक रायफल है। जून माह में अब्दुल्ला सिडनी स्थित अपने घर से यह बोल कर निकला था कि वह मछली पकड़ने जा रहा है। इसके बाद वह नहीं लौटा। अब्दुल्ला को पिछले सप्ताह सामने आए, इस्लामिक स्टेट के पहले वीडियो में भी देखा गया था। इसमें वह कथित तौर पर यह धमकी देते हुए नजर आया कि जब तक दुनिया के सभी देशों में इस्लामिक स्टेट का काला झंडा नहीं फहराया जाता, तब तक यह आंदोलन नहीं रूकेगा। आस्ट्रेलियाई अखबार की खबर के अनुसार, आस्ट्रेलियाई मूल की मां और लेबनानी पिता की संतान अब्दुल्ला अल्मीर इस्लामिक स्टेट के ताजा वीडियो में इराक के मोसूल में टिगरिस नदी के तट पर काले कपड़े पहने दर्जनों जिहादियों से घिरा दिखाई दे रहा है। यह क्लिप छह मिनट की है। सीनेट में आज उस विधेयक के प्रारूप पर चर्चा होने वाली है जो इस्लामिक स्टेट में शामिल होने वाले अपने देश के चरमपंथियों से निपटने में कानून की मदद करेगा। समझा जाता है कि इस विधेयक पर मतदान कल होगा

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।