अमेरिका से तेल आयात करेगा भारत
(International)

भारत सरकार पश्चिम एशिया से कच्चे तेल (क्रूड) आपूर्ति संबंधी अनिश्चितता दूर करने में जुट गई है। इसके लिए सरकार तेल आयात के विविधीकरण की रणनीति अपनाएगी। इसी के तहत वह अमेरिका से क्रूड खरीदना चाहती है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने यह जानकारी दी। पश्चिम एशिया में स्थित तेल के दो बड़े स्त्रोत इराक व सीरिया आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के साथ लड़ाई में उलझे हुए हैं। ऐसे में देश के लिए तेल की सुरक्षित आपूर्ति बनाए रखने के लिए नई रणनीति तैयार की जा रही है। भारत एशिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता है। देश ने बीते वित्त वर्ष 2013-14 में 143 अरब डॉलर का क्रूड आयात किया है। भारत चाहता है कि अमेरिका गैस निर्यात की अनुमति देने की अपनी नीति को तेल तक विस्तारित कर दे। प्रधान ने कहा कि मैंने हाल ही में अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात की थी। इसमें मैंने उनसे कहा था कि वे भारत के लिए तेल आयात की इजाजत दें। हम भारत पश्चिम एशिया पर निर्भरता घटाने के उपक्रम में अमेरिका के अलावा लैटिन अमेरिकी देशों और रूस से भी तेल आयात करने की कोशिश में हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।