कुर्द महिला लड़ाका रेहाना का सिर कलम
(International)

इस्लामिक स्टेट (आइएस) के दुर्दांत आतंकियों के खिलाफ लडने की ऊर्जा देने वाली कुर्द महिला लड़ाका रेहाना का सिर कलम कर दिया गया है। सीरिया के कोबानी में आइएस के खिलाफ विमन प्रोटेक्शन ग्रुप की ओर से लडने वाली रेहाना आइएस के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक बन गई थी। उसने करीब 100 आतंकियों को मौत के घाट उतारा था। विक्टरी साइन बनाए रेहाना की पिक्चर को सोशल मीडिया में काफी पसंद किया गया था। कुर्द लड़ाके रेहाना को हिम्मत और हौसले के प्रतीक के तौर पर पेश करते थे। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक आइएस आतंकी के हाथ में रेहाना का सिर लिए फोटो शेयर हो रहा है। हालांकि अभी तक रेहाना की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कुर्दों ने भी आइएस के दावे को नकारते हुए कहा कि रेहाना जिंदा है। कुर्द बलों में महिला सैनिकों का बड़ा महत्व है। यह आतंकियों के खिलाफ लडने में खुद को भाग्यशाली समझती हैं। इनकी बहादुरी के किस्से भी मशहूर हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।