अमेरिका की पहचान डर से नहीं बल्कि संभावना से है: ओबामा
(International) ओबामा ने कहा कि हम ऐसी चीजें नहीं करना चाहते, जो विज्ञान पर और बेहतरीन प्रक्रियाओं पर आधारित नहीं हैं। क्‍योंकि यदि हम ऐसा करते हैं तो हम किसी ऐसे व्यक्ति के आगे एक अन्य अवरोधक खड़ा करेंगे, जो हमारी ओर से पहले ही एक बहुत महत्वपूर्ण काम कर रहा है। और मुझे नहीं लगता कि हममें से कोई भी ऐसा होते देखना चाहेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि इबोला पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी बीमारी है, जिसे हराया जाएगा। ओबामा ने कहा कि इस बीमारी पर ‘काबू पाया जा सकता है’ और इसे ‘हराया जाएगा’। उन्होंने कहा कि प्रगति संभव है। लेकिन हमें सतर्क रहना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि हम एकसाथ मिलकर काम करें। हमें (इस बीमारी से निपटने में) वैश्विक प्रतिक्रिया का नेतृत्व करना है। ओबामा ने कहा कि अमेरिका इस बात से झिझक महसूस करता नहीं दिख सकता कि अन्य लोग उसके कार्यों को देख रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।