(International)
एक अप्रत्याशित मिशन के तहत जब 150 इराकी कुर्द पेशमरगा लड़ाके कल तुर्की के लिए रवाना हुए तो बड़ी संख्या में लोगों ने उनका हौसला बढ़ाया। ये कुर्द पेशमरगा लड़ाके कोबानी में इस्लामिक स्टेट उग्रवादी गुट से लड़ रहे कुर्दों की मदद करेंगे। यह कदम तब उठाया गया जब अंकारा इराकी कुर्द पेशमरगा लड़ाकों को तुर्की होते हुए सीरिया आने की अनुमति देने के लिए राजी हो गया। हालांकि तुर्की के प्रधानमंत्री ने फिर दोहराया कि उनका देश अपने आप जमीनी बलों को कोबानी नहीं भेजने जा रहा है। इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने पुष्टि की है कि कुर्द पेशमरगा लड़ाके कोबानी जा रहे हैं लेकिन उसने यह नहीं बताया कि इन लोगों के कब तक वहां पहुंचने की उम्मीद है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।