(International)
वैश्विक शक्तियों के साथ विदेश में हो रही वार्ता को लेकर घरेलू राजनीति में तनाव के संकेत के तौर पर ईरान के विदेश मंत्रालय ने कल उस संसद सदस्य पर मुकदमा दायर करने की धमकी दी जिसने कहा कि इस्लामिक गणराज्य के हितों का उल्लंघन करने वाला एक समझौता किया गया है। तेहरान में कट्टरपंथी सांसदों का एक समूह लगातार चेतावनी देता रहा है कि ईरान एक अंतरिम समझौते के तहत अमेरिका और अन्य प्रमुख देशों के साथ बातचीत में पहले ही बहुत कुछ गंवा चुका है। इस अंतरिम समझौते के तहत ईरान को प्रतिबंधों से सीमित राहत के एवज में परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगानी पड़ी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।