भारत सहित 188 देशों ने क्यूबा पर प्रतिबंध हटाने को किया वोट
(International) ‘क्यूबा के खिलाफ अमेरिका द्वारा लगाए गए आर्थिक, वाणिज्यिक और वित्तीय प्रतिबंधों को समाप्त करने की आवश्यकता’ नामक प्रस्ताव के पक्ष में 188 राष्ट्रों ने मतदान किया, जबकि गत वर्षों की तरह अमेरिका और इस्राइल ने इसके विपक्ष में मत दिया। मार्शल द्वीप, फेडरेटेड स्टेट्स ऑफ माइक्रोनेशिया और पलाउ द्वीप ने मतदान में भाग नहीं लिया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में दूत अमित नारंग ने कहा कि क्यूबा के खिलाफ अमेरिका की पाबंदियों का जारी रहना बहुपक्षवाद और संयुक्त राष्ट्र की विश्वसनीयता को कमजोर करता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।