दक्षेस शिखर वार्ता : सड़क मार्ग से नेपाल जा सकते हैं PM मोदी
(India) अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान मोदी नेपाल के तीन बड़े धार्मिक स्थलों जनकपुर, लुंबिनी और मुक्तिनाथ का भी दौरा कर सकते हैं। तीन महीने से भी कम समय में होने जा रही अपनी दूसरी नेपाल यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी दक्षेस की 18वीं शिखर वार्ता में हिस्सा लेंगे और वह जनकपुरधाम स्थित राम जानकी मंदिर, भगवान बुद्ध के जन्म स्थान लुंबिनी और नेपाल के पर्वतीय उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थल मुक्तिनाथ भी जा सकते हैं। दक्षेस शिखर-वार्ता में हिस्सा लेने के लिए मोदी 25 नवंबर को नेपाल आएंगे। शिखर वार्ता 26-27 नवंबर को होगी।
भौतिक आधारभूत संरचना एवं परिवहन मंत्रालय के सचिव तुलसी प्रसाद सितौला ने संसदीय समिति को बताया कि मंत्रालय को सूचना मिली है कि मोदी सड़क मार्ग से नेपाल की यात्रा पर आ सकते हैं। हालांकि, मोदी किस रास्ते से जाएंगे यह अभी तय नहीं हुआ है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।