व्हाइट हाउस में साइबर हमले के लिए रूस पर आरोप
(International)
अमेरिकी राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस के कंप्यूटर नेटवर्क पर हैकरों ने धावा बोला है। इसके चलते कुछ सेवाएं प्रभावित रहीं। लगभग दो हफ्ते पहले हुए इस साइबर हमले के लिए रूसी सरकार को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। ‘वाशिंगटन पोस्ट’ ने व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के हवाले से लिखा, राष्ट्रपति कार्यालय के कंप्यूटर नेटवर्क पर हुए इस हमले से सरकार चैकन्ना है। कुछ सेवाएं प्रभावित हुई हैं। हमने साइबर सुरक्षा की जांच शुरू कर दी है। मगर हमलावर सिस्टम को नुकसान नहीं पहुंचा पाए। हमारा मानना है कि हैकर रूसी सरकार के लिए काम कर रहे हैं। अखबार ने दावा किया कि एफबीआइ, खुफिया सेवा और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी इस मामले की पड़ताल में जुट गई हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस हमले की विस्तृत रिपोर्ट बताई जाएगी। मगर किसी ने भी यह नहीं बताया कि नुकसान कितना हुआ। व्हाइट हाउस के अधिकारी ने बस इतना कहा कि हैकरों की कोशिश संवेदनशील जानकारियां चुराने की थी। मगर वह इसमें विफल रहे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।