एंडरसन का निधन फ्लोरिडा स्थित वेरो बीच के एक नर्सिंग होम में 29 सितंबर को ही हो गया था लेकिन उनके परिवार ने उनके निधन की घोषणा नहीं की थी। इसकी पुष्टि पब्लिक रिकॉडरें के जरिए हुई। ब्रूकलेन के बढ़ई के बेटे एंडरसन ने यूनियन कार्बाइड कॉरपोरेशन के शीर्ष पद तक का सफर तय किया था। भारत सरकार ने एंडरसन के प्रत्यर्पण के लिए कई अनुरोध किए थे और आधिकारिक तौर पर उन्हें भगौड़ा भी घोषित किया था। एक न्यायाधीश ने भी उन्हें भगौड़ा कहा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।