अफगानिस्तान में अभी भी मौजूद हैं 29000 पाकिस्तानी
(International) एक समाचार पत्र के मुताबिक, विदेश विभाग की प्रवक्ता तस्नीम असलम ने गुरुवार एक प्रेस वार्ता में उत्तरी वजीरिस्तान में जून माह में सेना का 'जर्ब-ए-अज्ब' अभियान शुरू होने के बाद से अफगानिस्तान पलायन करने वालों का आधिकारिक आंकड़ा बताया, उन्होंने बताया, "वजीरिस्तान में अभियान शुरू होने के बाद 67,120 पाकिस्तानियों ने पलायन किया था, जिनमें से लगभग 38,000 लोग वापस आ चुके हैं." बताया, "बाकी लोग भी वापस आ रहे हैं." माना जा रहा था कि अभियान के दौरान पलायन करने वालों में से अधिकतर लोग प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़े थे, आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के खोस्त और पकटिका प्रांतों में शरणगाह बना रखी है, सेना का कहना है कि 'जर्ब-ए-अज्ब' अभी भी जारी है, सेना ने अभियान खत्म करने की निश्चित तारीख बताने से इंकार कर दिया है, प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान में अभी भी 30 लाख से ज्यादा अफगानी शरणार्थी हैं

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।