भारत ने किया एनपीटी के खिलाफ मतदान
(International)

भारत ने संयुक्त राष्ट्र के उस प्रस्ताव के प्रावधानों के खिलाफ मतदान किया है जिसके तहत परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) को स्वीकार करना आवश्यक होगा। भारत ने स्पष्ट रूप से कहा है कि एक गैर परमाणु हथियार राष्ट्र के तौर पर संधि से जुडने का सवाल ही नहीं उठता है। दुनिया में परमाणु शस्त्र और दूसरे जनसंहारक हथियारों के बढने से अत्यंत चिंतित 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र आमसभा की पहली समिति ने गुरुवार को एक प्रस्ताव को मंजूरी दी। निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मसलों से जुड़ी इस समिति ने सभी सदस्य देशों से आग्रह किया है कि व्यापक परमाणु प्रतिबंध संधि पर अभी तक हस्ताक्षर नहीं करने वाले देश इसे पूरी मंजूरी दें। इस प्रस्ताव को पूर्ण रूप से मंजूरी देने से पहले इसके प्रावधानों पर मतदान कराया गया जिसमें एनपीटी से अभी तक नहीं जुडने वाले देशों से अपील करने का प्रावधान भी शामिल है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।