ब्रिटेन में भारतीय मूल के दुकानदार की हत्या
(International)
ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक दुकानदार की लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की यह वारदात शुक्रवार रात मैनचेस्टर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मैनचेस्टर पुलिस के मुताबिक, परगट सिंह (35) पर हमला उस वक्त हुआ, जब वह रात में अपनी दुकान बंद कर रहे थे। लुटेरे उनके पेट व सीने में गोली मारकर फरार हो गए। वे अपने साथ परगट के पास मौजूद नकदी भी ले गए। गोली लगने से घायल भारतीय मूल के दुकानदार ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। परगट का तीन साल का एक बच्चा है। अभी इस मामले में पुलिस कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। उसने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकालकर जांच करने की बात कही है। इस मामले में परगट के परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।