(International)
इन हमलों में बड़ी संख्या में नागरिक मारे गए हैं और काफी तबाही हुई है। ब्रिटेन स्थित पर्यवेक्षक समूह ‘सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ के अनुसार एक पखवाड़े से भी कम समय में सीरियाई लड़ाकू विमानों ने कम से कम 401 के बैरेल बम गिराए हैं। अलेप्पो में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता यासीन अबू राइद ने कहा, ‘हमारे चारों ओर मौत है और इसकी किसी को परवाह नहीं है।’ इस समूह का कहना है कि बीते 20 अक्तूबर से बैरेल बम हमले और दूसरे हवाई हमलों में कम से कम 232 नागरिक मारे गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।