वाघा बॉर्डर पर आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी 3 आतंकी समूहों ने ली
(International) इस हमले में 10 महिलाओं, आठ बच्चों और तीन सुरक्षाकर्मियों सहित कम से कम 61 लोगों की मौत हो गई। अलकायदा से संबंधित संगठन जुंदुल्लाह (अल्ला के सिपाही) ने सबसे पहले इस हमले की जिम्मेदारी ली। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से अलग होकर यह संगठन अस्तित्व में आया है। इसके बाद जमात-उल-अहरार ने कहा कि उसके हमलावर हाफिज हनीफुल्ला ने इस हमले को अंजाम दिया। इन दोनों के अलावा महर महसूद नामक समूह ने भी इस आत्मघाती हमले को अंजाम देने की जिम्मेदारी ली है। जमात-उल-अहरार ने ट्विटर पेज पर कहा कि यह हमला भारत और पाकिस्तान दोनों को चेतावनी है और इस तरह के हमले सीमा पार भी हो सकते हैं। उसने दूसरे संगठनों की ओर से इस हमले की जिम्मेदारी लिए जाने को खारिज कर दिया है। यह संगठन हाल ही में टीटीपी से अलग हुआ था। इसका सरगना उमर खालिद खुरसानी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।